India China Border Dispute in Hindi Full Story
India China Border Dispute in Hindi Full Story
भारत और चीन के बॉर्डर पर पिछले दिनों हुए संहार को लेकर सभी के मन में ये प्रश्न है के आखिर चीन ऐसा क्यों कर रहा है। तो बने रहिये मेरे साथ इस लेख में यहाँ में आपको शुरुआत से लेकर अब तक इस घटना के बारे में विस्तार से बताऊंगा।
सबसे पहले बात करते है जहा ये युद्ध हुआ और भारत के २० जवान शहीद हो गए। वो जगह है LAC जहा पर ये घटना हुई। सबसे पहले जान लेते है LAC का मतलब क्या है। LAC की फुल फॉर्म है Line of Actual Control. LAC 38000 किलोमीटर की लाइन है जो आप निचे मैप में देख सकते है।
लेकिन चीन इसे नहीं मानता वो केवल 20000 किलोमीटर ही इस लाइन की लम्बाई को मानता है। भारत के बाई और LOC है और दाई और LAC . LOC के बारे में हम फिर कभी बात करेंगे।
फ़िलहाल हम बात करते है LAC बनी कैसे ???
ब्रिटिशर्स के टाइम पर यानि 1947 से पहले इंडिया और चीन की सीमा तय कर दी गयी थी। आज़ादी के बाद भी भारत और चीन ने कुछ समय तक उसी सीमा को माना। लेकिन कुछ समय के बाद 1962 में चीन ने धोखा दे दिया और भारत की कमजोरियों को देखते हुए उसपे हमला कर दिया। जवाहरलाल नेहरू के राज में भारत को चीन से बुरी हार का सामना करना पड़ा और भारत ने अपने कदम पीछे कर लिए। चीन ने तिब्बत का सारा इलाका अपने कब्जे में कर लिया और भारत में जिस सीमा तक घुस आये उस का नाम LAC पड़ा। LAC गलवान घाटी के आस पास के इलाको में पायी जाती है लेकिन भारत और चीन अपने अपने हिसाब से LAC बताते है। निचे दिए हुए फोटो में आप देख सकते है गलवान घाटी के किनारो को लेकर LAC माना जाता है। इन किनारो को फिंगर्स में बाँटा गया है। अब भारत का कहना है कि LOC जो है F8 वाले एरिया में है लेकिन चीन का कहना है LAC F2 से शुरू होती है।
और इन दोनों देशो की मान्यता के बिच एक ग्रे रंग का एरिया सामने आता है जो विवादित माना जाता है और इसी ग्रे एरिया में ये घटना हुई है। उस ग्रे एरिया रहता नहीं है वो बस एक खाली जमीन है। हमेशा से उस एरिया में भारतीय सेना और चीनी सेना पेट्रोलिंग करने आती रहती थी। और जब भी इस ग्रे एरिया वाले इलाके में कोई सेना प्रवेश कर जाती थी तो दूसरी सेना विनम्रता पूर्वक बैनर दिखा कर रिक्वेस्ट करती थी की आप हमारे एरिया में आ गए है कृपया करके वापस चले जाइये। या फिर थोड़ी मारपीट और झपट के साथ मामला सुलझा लिया जाता था। इस तरह का खुनी आतंक युद्ध के बाद 2020 में पहली बार हुआ है। चीनी सेना को सरकार की तरफ से आदेश मिले थे तभी उन्होंने हथियार चलाये।
आखिर चीन ने ऐसा क्यों किया ???
इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है लेकिन मेरी राय में चीन के ऐसा करने के कुछ मुख्य कारन रहे है जो निम्नलिखित है :-
- कोरोना वायरस के चलते सभी भारतीय लोगो का ध्यान भटकने के लिए उन्होंने ऐसा किया होगा , अब सबका ध्यान इसी तरफ है और कोई भी कोरोना वायरस के बारे में ज्यादा नहीं बोल रहा।
- दूसरा बड़ा कारण ये हो सकता है की चीन की अर्थव्यवस्था काफी गिर गयी और चीनी सरकार को डर था की कही वह के लोग सरकार को लेकर कोई विरोध प्रदर्शन करने न निकल पड़े इसलिए उन्होंने एक देशभक्ति का माहौल बना दिया चीन में ये फाइट करवा के, अब सभी का ध्यान बस इसी और ही है।




No comments:
If you have any doubt please let me know.